हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत

Ads

हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 12:37 AM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 07:35 AM IST

शिमला, 30 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना बैरागढ़-सच पास-किलर रोड पर शुक्रवार देर रात घटी लेकिन स्थानीय लोगों को इस बारे में शनिवार शाम को ही पता चल पाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हंसराज ने बताया कि बचाव अभियान चलाया गया लेकिन खाई गहरी होने और खराब मौसम की वजह से शव नहीं निकाले जा सके।

भाषा वैभव जितेंद्र

जितेंद्र