झारखंड में संक्रमण से आठ और लोगों की मौत, 1618 नये मामले
झारखंड में संक्रमण से आठ और लोगों की मौत, 1618 नये मामले
रांची, 17 सितंबर (भाषा) झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 579 हो गयी है वहीं संक्रमण के 1618 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 66074 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में आठ और लोगों मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में मरने वालों की संख्या 579 हो गयी है।
इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 1618 नये मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 66,074 हो गयी है।
राज्य के 66,074 मरीजों में से 51,357 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 14,138 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 579लोगों मौत हो चुकी है।
भाषा इन्दु
शोभना
शोभना

Facebook


