अंडमान निकोबार में कोविड-19 के आठ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,728 हुई
अंडमान निकोबार में कोविड-19 के आठ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,728 हुई
पोर्ट ब्लेयर, एक जनवरी (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के आठ नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,728 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से पांच यात्रा से लौटे थे और बाकी तीन लोगों में संपर्क का पता लगाए जाने के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई।
अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में तीन और लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक 7,585 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं तथा मौत का कोई नया मामला नहीं आया है और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल 14 उपचाराधीन मरीज हैं और ओमीक्रोन स्वरूप से दो मरीज संक्रमित मिले हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि अब तक 6.65 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है और संक्रमण दर 1.16 प्रतिशत है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अब तक 5,92,875 लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं। इनमें से 2,99,568 लोग टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं।
भाषा सुरभि नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


