लद्दाख में कोविड के आठ नये मामले

लद्दाख में कोविड के आठ नये मामले

लद्दाख में कोविड के आठ नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 28, 2021 12:14 pm IST

लेह, 28 अगस्त (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 20,530 हो गई है जबकि कोरोना वायरस के 10 मरीजों के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामले 64 रह गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 207 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 149 की लेह में और 58 की कारगिल जिले में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 4,471 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और उनमें से आठ वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि 10 मरीजों को सफल उपचार के बाद लेह के अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 20,259 हो गई है। अब लेह में 45 और कारगिल में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा

नेहा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में