मणिपुर के उखरुल में हथियार लिए हुए आठ ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया

Ads

मणिपुर के उखरुल में हथियार लिए हुए आठ ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 09:42 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 09:42 AM IST

इंफाल, 11 जनवरी (भाषा) मणिपुर के उखरुल ज़िले में सुरक्षा बलों ने हथियार लेकर चलने वाले आठ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उनसे हथियार ले लिए गए और उन्हें ‘कड़ी चेतावनी’ देकर छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘हाल की घटनाओं को देखते हुए ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी कि हथियारबंद लोग पहाड़ियों में बसे दूर-दराज़ के गांवों पर हमला करने की योजना बना रहे थे… इसी के चलते उखरुल ज़िले की होरेई काफुंग पहाड़ियों में एक संयुक्त अभियान चलाया गया।’

अधिकारी ने बताया, ‘अभियान के दौरान पहाड़ियों पर करीब एक दर्जन हथियारबंद लोग देखे गए। उनमें से कुछ तो भाग गए, लेकिन आठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया, उनके हथियार ज़ब्त किए गए और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।’

उन्होंने कहा कि पहाड़ी की चोटी पर बने ‘अवैध बंकरों’ से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पूर्वोत्तर राज्य में पांच जून को फिर से हिंसा भड़क गई, जब कांगपोकपी ज़िले के एक गांव में हथियारबंद हमलावरों के हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ज़िले के सैतू-गाम्फाज़ोल सब-डिविज़न के लोइबोल खुलेन गांव में सुबह करीब चार बजे हुए हमले के दौरान आग लगने से कम से कम सात घर जलकर खाक हो गए।

भाषा तान्या वैभव

वैभव