Gurugram Road Accident News|| Image- file Image
Gurugram Road Accident News: गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित पटौदी के खोड गांव में एक तेज रफ्तार थार कार ने दो लड़कों और उनके नाना को कुचल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर थार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि क्रमश: आठ और दस साल के जायद खान और ईशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके नाना सुभाष (53) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक राजस्थान के भिवाड़ी जिले के मिल्कपुर गांव के निवासी थे।
पुलिस के अनुसार, सुभाष अपने दो नातियों के साथ खोड गांव के पास लोकरा रोड पर अपने भाइयों से मिलने आये थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जब वह अपने नातियों के साथ घर लौट रहे थे, तभी एक महिंद्रा थार ने कथित तौर पर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे कई फुट दूर जा गिरे। सूचना मिलने के बाद, (Gurugram Road Accident News) पटौदी पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें मुर्दाघर में भेज दिया।
Gurugram Road Accident News: दुर्घटना के बाद एसयूवी (थार) का चालक अपनी गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुग्राम के गोरियावास गांव के निवासी 25 वर्षीय दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। (Gurugram Road Accident News) पटौदी थाने के एसएचओ ब्रह्म प्रकाश ने कहा, ‘हमने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी मेडिकल जांच जल्द ही की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने शराब का सेवन किया था या नहीं, क्योंकि दुर्घटना के समय थार गाड़ी काफी तेज़ रफ्तार में थी।’
इन्हे भी पढ़ें:-