कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखिए कौन हुआ रिप्लेस
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखिए कौन हुआ रिप्लेस
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा लगातार पार्टियां कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज बिहार से 4, ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से 1 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें जानकारी दी गई है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सासाराम (बिहार) से चुनाव लड़ेंगी।वहीं सुप्रिया ने यूपी के महाराजगंज (तनुश्री त्रिपाठी की जगह) से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात 31 उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के लिए 19, समेत गुजरात और उत्तर प्रदेश के लिए 6-6 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की 13वीं लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम भी शामिल हैं। वैभव गहलोत्र को ने जोधपुर से टिकट दिया है इसके साथ अलवर से जितेंद्र सिंह और जयपुर से ज्योति खंडेलवाल को इस बार मौका दिया गया है।

Facebook


