चुनावी समर में मोदी के लिए मिठाइयां भेजने वाली ममता दीदी ने ये क्या कह दिया

Ads

चुनावी समर में मोदी के लिए मिठाइयां भेजने वाली ममता दीदी ने ये क्या कह दिया

  •  
  • Publish Date - April 26, 2019 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

आसनसोल। लोकसभा चुनाव 2019 और अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। हर बड़े नेता के बिगड़े बोल सुनने मिल रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कैसे पीछे रह सकती हैं।शुक्रवार को आसनसोल में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करे हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी बंगाल नहीं आना चाहते लेकिन उन्हें बंगाली वोट चाहिए। इसलिए हम सब ने भी ये तय किया है कि हम उन्हें बंगाल का बना रस गुल्ला जरूर भेजेंगे और साथ में यहां की मिटटी से बनी मिठाई भी जिसमे ड्राई फ्रूट्स की जगह कंकड़ डालेंगे जिससे उनके दांत टूट जायेंगे।

बता दे की इससे पहले नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार को दिए अपने गैर राजनीतिक इंटरव्यू में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की थी। पीएम ने कहा कि ममता दीदी आज भी हर साल मुझे एक-दो कुर्ते भेजती हैं। यही नहीं, मोदी ने यह भी कहा कि वह (ममता बनर्जी) उनके लिए साल में एक-दो बार मिठाई भी जरूर भेजती हैं।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि पहले उन्होंने अपने घुसपैठियों को अपने कैडर में रखा। अब वह विदेशों से लोग ला कर अपने लिए प्रचार करवा रही हैं। मुझे उन पर दया आती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए अगर बोली लगती तो दीदी (ममता बनर्जी) और कांग्रेस दोनों ही अपने लूटे हुए पैसों से इसे खरीदने चले आते।