चुनाव आयोग ने काट दी मेरी जीभ, यूपी के इस बड़े नेता ने रोया अपना दुखड़ा

Ads

चुनाव आयोग ने काट दी मेरी जीभ, यूपी के इस बड़े नेता ने रोया अपना दुखड़ा

  •  
  • Publish Date - April 6, 2019 / 10:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

लखनऊ । यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार आजम खान पिछले काफी समय से सुर्खियों से गायब हैं। लंबी चुप्पी के बाद उन्होंने योगी आदित्यनाथ के ‘मोदी की सेना’ वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। आजम खान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बोले मोदी की फौज, मुख्तार अब्बास नकवी भी यही बोले, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। कल्याण सिंह के खिलाफ भी चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब मैंने कहा था कि हम बॉर्डर की अपने खून की आखिरी बूंद तक रक्षा करेंगे, तो चुनाव आयोग ने मेरी जीभ काट दी, ये कैसा न्याय है।

ये भी पढ़ें- चुनाव में डटना है तो फिट रहना जरुरी, जिम में कड़ी वर्जिश कर रहे ओडि…

आजम खान को इस बार बीजेपी में शामिल हुईं जयाप्रदा से कड़ी टक्कर मिल रही है। आजमखान अपने विवादित बयानों से वैसे भी बैकफुट पर हैं। वहीं अखिलेश यादव के सपा प्रमुख बनने के बाद पार्टी में उनकी पूछ परख कम हो गई है। आजम खान अब एक बार फिर अपने बयानों के जरिए सुर्खियां बटोरना चाह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा हुए कांग्रेस में शामिल, पत्नी के…

बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की रैली में कहा था कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और ‘मोदी जी की सेना’ उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है। केंद्रीय मंत्री मुख्ताय अब्बास नकवी ने भी ऐसा ही बयान दिया था, उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर में कहा कि ‘मोदी की सेना’ तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मार रही है। हालांकि दोनों ही नेताओं को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस मिल चुका है। वहीं आजम खान
भी सेना पर बयानबाजी कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं,जिसके खिलाफ चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है।