निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के नाम को अधिसूचित किया

Ads

निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के नाम को अधिसूचित किया

  •  
  • Publish Date - December 9, 2022 / 08:00 PM IST,
    Updated On - December 9, 2022 / 08:00 PM IST

शिमला, नौ दिसंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम को उनकी पार्टी के साथ शुक्रवार को अधिसूचित किया और इस सूची को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंप दिया।

निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने राज्यपाल से मुलाकात की और प्रमाण पत्र सौंपा, जिसमें विधानसभा चुनाव में निर्वाचित सदस्यों की सूची थी।

राज्यपाल ने राज्य में सुचारू तरीके से मतदान कराने और रिकॉर्ड मतदान के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप