निर्वाचन आयोग ने बंगाल में चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

Ads

निर्वाचन आयोग ने बंगाल में चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 12:09 AM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 12:09 AM IST

कोलकाता, 29 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग (ईसी) ने रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लिए गए निर्णयों के बाद चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की गई।

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चौथी सूची जारी कर दी गई है। हम इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकते।’’

अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की गई थी जिसमें लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा संतोष गोला

गोला

शीर्ष 5 समाचार