Election Commission Press Conference Live: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, निर्वाचन आयोग ने बताया कब होगा मतदान, मतगणना की डेट भी जानें यहां

Ads

Election Commission Press Conference Live: चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की और चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 04:50 PM IST

Election Commission Press Conference Live/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
  • असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया है।
  • चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की और चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

Election Commission Press Conference Live: नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया है। चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की और चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग

Election Commission Press Conference Live:पश्चिमबंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी। वहीं तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है। (Election Commission Press Conference Live)  यानी 7 मई से पहले-पहले पांचों राज्यों में चुनाव खत्म हो सकते हैं।

किस राज्य में कितने मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘अंतिम सूची के अनुसार असम में लगभग 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता हैं। न्यायाधीशों द्वारा अपने निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे इसमें जोड़ दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने किया चुनावी राज्यों का दौरा

Election Commission Press Conference Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए सूचना है कि पिछले कुछ दिनों में निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी मतदान वाले राज्यों का दौरा किया। इन दौरों के दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी तथा सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी भेंट की। (Election Commission Press Conference Live)   साथ ही, संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों तथा डीजीपी के साथ भी बैठकें की गईं।’

सीईसी ने चुनावी राज्यों में सफल SIR प्रक्रिया के लिए कर्मियों को दी बधाई

Election Commission Press Conference Live: चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की।

पहली बार मतदान करने वाले युवा जरूर निभाए अपनी जिम्मेदारी

चुनाव आयुक्त ने कहा- ‘मैं युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जरूर निभाएं। वे वोट जरूर करें।आपका वोट आपकी चॉइस है जो भविष्य का निर्माण करेगा। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। चुनाव का ऐलान करने से पहले मैं आपको कुछ जानकारी दे रहा हूं जो आने वाले चुनाव से जुड़ा है। (Election Commission Press Conference Live)   पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं।

चुनाव आयोग ने असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र के बारे में बताया

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र भी हैं।

असम: मतदान दल माजुली से 50-60 किलोमीटर की कठिन यात्रा नाव और सड़क मार्ग से तय करते हैं, ब्रह्मपुत्र नदी पार करते हैं, और अंत में ट्रैक्टर से दूरस्थ धनेखाना मतदान केंद्र पर 248 मतदाताओं को लेकर पहुंचते हैं।
केरल: इडुक्की जिले के एक आदिवासी क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 34 एडामलकुड्डी, जिसमें कुल 693 मतदाता हैं, एक अनोखा दूरस्थ मतदान केंद्र है, जहां मतदान अधिकारी विशेष वाहन से 30 किलोमीटर की दुर्गम और दुर्गम सड़कों से होकर गुजरते हैं, जिसके बाद उन्हें 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

पिछली बार कैसे थे नतीजे?

Election Commission Press Conference Live:  असम: 126 सीटों के लिए पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे। एनडीए ने 75 सीटें जीती थीं। लगातार दूसरी बार असम में बीजेपी की सरकार बनी थी।

पश्चिम बंगाल: राज्य की 294 सीटों के लिए पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे। टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं. ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थीं।

तमिलनाडु: 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले गए थे। डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं। अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं।एमके स्टालिन सीएम बने थे। (Election Commission Press Conference Live)  

केरल: 140 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

पुडुचेरी: 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में वोट पड़े थे। एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

इन्हे भी पढ़ें:-