निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया
Modified Date: March 17, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: March 17, 2026 2:17 pm IST

कोलकाता, 17 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग (ईसी) ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और फेरबदल करते हुए पश्चिम बंगाल में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और आयुक्तों समेत 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया।

एक बयान के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है जबकि के. जयरमन को उत्तर बंगाल का एडीजी बनाया गया है। दोनों 1997 बैच के अधिकारी हैं।

आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर के लिए नए पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में