Keralam Election Congress Candidate: केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, इतने सीटों के लिए नामों का ऐलान, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, इतने सीटों के लिए नामों का ऐलान, Keralam Election 2026 Congress Candidate List

Keralam Election Congress Candidate: केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, इतने सीटों के लिए नामों का ऐलान, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट
Modified Date: March 17, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: March 17, 2026 6:04 pm IST

नई दिल्लीः Keralam Election Congress Candidate: केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 59 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश की कई सीटों प दांव-पेंच फंस रहा था। पार्टी के बैठक के बाद इन नामों पर मुहर लगाई है। दावा ये भी किया जा रहा था कि केरल से राज्य के 14 सांसदों में से करीब 9 सांसद चुनाव लड़ना चाहते थे।

देखें लिस्ट

9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग

Keralam Election Congress Candidate: केरल चुनाव की बात करें तो चुनाव आयोग ने रविवार (14) को केरल में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। राज्य में 9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होगा। केरल चुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च होगी। वहीं 24 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी। 26 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी। केरल में कुल मतदाताओं की संख्या 2.70 करोड़ है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।