चुनाव उड़नदस्ते ने मदुरै के समीप टीवीके प्रमुख विजय के वाहन की तलाशी ली

चुनाव उड़नदस्ते ने मदुरै के समीप टीवीके प्रमुख विजय के वाहन की तलाशी ली

चुनाव उड़नदस्ते ने मदुरै के समीप टीवीके प्रमुख विजय के वाहन की तलाशी ली
Modified Date: April 10, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: April 10, 2026 2:58 pm IST

मदुरै (तमिलनाडु), 10 अप्रैल (भाषा) एक चुनाव उड़नदस्ते ने शुक्रवार को मदुरै-शिवगंगा सीमा के पास तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली।

यह तलाशी उस समय ली गयी जब विजय 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने निर्धारित चुनाव प्रचार के लिए मदुरै से सड़क मार्ग से शिवगंगा जा रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के तहत कड़ी निगरानी कर रहे उड़नदस्ते के कर्मियों ने निर्धारित जांच चौकी पर उनके काफिले को रुकने का संकेत दिया।

अधिकारियों ने वाहन की गहन तलाशी ली ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नकदी या प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है।

ऐसी जानकारी है कि अभिनेता से नेता बने विजय ने तलाशी के दौरान अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई आपत्तिजनक सामग्री या बेहिसाबी नकदी नहीं मिली और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाहन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई।

तमिलनाडु में इस महीने के अंत में एक चरण में होने वाले चुनावों को देखते हुए राज्य भर में वाहनों की तलाशी तेज कर दी गई है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में