शह मात The Big Debate: भोजशाला में सीएम मोहन, सवालों में उलझी सियासत! विपक्ष ने उठाया बिना मूर्ति पूजा का मुद्दा, कोर्ट के फैसले के बाद भी क्या बाकी है किंतु-परंतु की गुंजाइश?

CM Dr. Mohan Yadav Bhojshala Visit: धार में मंदिर होने के एमपी हाईकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को भव्य आयोजन हुआ।

शह मात The Big Debate: भोजशाला में सीएम मोहन, सवालों में उलझी सियासत! विपक्ष ने उठाया बिना मूर्ति पूजा का मुद्दा, कोर्ट के फैसले के बाद भी क्या बाकी है किंतु-परंतु की गुंजाइश?

CM Dr. Mohan Yadav Bhojshala Visit/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 25, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: May 25, 2026 11:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धार में मंदिर होने के एमपी हाईकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को भव्य आयोजन हुआ।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोजशाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • सीएम के मंदिर में पूजा करने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

CM Dr. Mohan Yadav Bhojshala Visit: भोपाल: वैदिक मंत्रोच्चार, आस्था में भाव विभोर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, ये तस्वीरें धार की प्रसिद्ध भोजशाला की हैं। जहां धार में मंदिर होने के एमपी हाईकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को भव्य आयोजन हुआ। ये आयोजन प्रतीक था हिन्दुत्व को लेकर आए फैसले के प्रसार का ये प्रतीक था लम्बी कानूनी लड़ाई के अपने मुक़ाम तक पहुँचने वाली विचारधारा की जीत का। 721 साल बाद पहली बार माँ वाग्देवी को 56 भोगृलगाया गया। इसी के साथ मोहन यादव भोजशाला में पूजा करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए। मुख्यमंत्री को सकल हिन्दू समाज ने माँ वाग्देवी की एक प्रतिमा भी भेंट की। सीएम मोहन ने भोजशाला में सरस्वती लोक बनाए जाने की घोषणा की।

भोजशाला के भव्य सरकारी आयोजन में जहां एक विचारधारा उभर कर दिखी हो, तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ भी उठ आई। (CM Dr. Mohan Yadav Bhojshala Visit) कांग्रेस ने फ़ौरन सवाल दागा कि – वहां जब वाग्देवी की मूर्ति है ही नहीं तो मुख्यमंत्री किसकी पूजा कर आए? साथ ही कांग्रेस ने कहा कि- दूसरा पक्ष इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में ले जाना चाह रहा है तो फिर सरकारी पूजा जैसी जल्दबाज़ी क्यूँ की गई?

CM Dr. Mohan Yadav Bhojshala Visit: कुल मिलाकर भोजशाला प्रकरण पर हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से हिंदू पक्ष उत्साहित है (CM Dr. Mohan Yadav Bhojshala Visit) और जनभावनाओं के मद्देनजर सीएम मोहन भी वहां पहुंचे, पूजा-अर्चना की, लेकिन सवाल ये कि- हिंदू अस्मिता के हर मुद्दे से कांग्रेस को क्या तकलीफ है? सवाल ये कि- सरकार , इंग्लैड के म्यूजियम से मां वाग्देवी की प्रतिमा कब लगाएगी? सबसे बड़ा सवाल ये कि- भोजशाला जब ASI के संरक्षण में है, तो सीएम मोहन वहां कैसे सरस्वती लोक बनवाएंगे?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.