Big Announcements For Womens: यहां महिला समूहों को मिलेगा 100 एकड़ जमीन.. खुद CM ने किया बड़ा ऐलान.. जानें किस तरह हो सकेगा भूमि का उपयोग

Big Announcements For Womens in Telangana: तेलंगाना सरकार महिलाओं को 100 एकड़ जमीन, बड़े लोन और नए कारोबार के अवसर देने जा रही है।

Big Announcements For Womens: यहां महिला समूहों को मिलेगा 100 एकड़ जमीन.. खुद CM ने किया बड़ा ऐलान.. जानें किस तरह हो सकेगा भूमि का उपयोग

Big Announcements For Womens in Telangana || ANI News

Modified Date: May 25, 2026 / 11:08 pm IST
Published Date: May 25, 2026 11:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला समूहों को कारोबार के लिए 100 एकड़ जमीन दी जाएगी।
  • स्वयं सहायता समूहों की लोन सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये हुई।
  • महिलाएं सुपर बाजार, सोलर प्लांट और पेट्रोल पंप चलाएंगी।

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। (Big Announcements For Womens in Telangana) रेड्डी सरकार का लक्ष्य साल 2034 तक राज्य की एक करोड़ महिलाओं को ‘मिलियनेयर’ बनाना है। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) भवनों के शिलान्यास कार्यक्रम में यह घोषणा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

महिलाओं को मिलेंगी बसें और बड़े लोन

सीएम ने कहा कि 5 जून को महिला स्वयं सहायता समूहों की 553 बसों को रवाना किया जाएगा। सरकार पहले ही महिलाओं के जरिए 1000 बसें खरीदकर उन्हें RTC को लीज पर देने की योजना शुरू कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू की थी और अब तक RTC को करीब 10 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंक लोन की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। सरकार अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक लोन उपलब्ध करा चुकी है।

महिलाएं चलाएंगी सुपर बाजार और पेट्रोल पंप

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को छोटे कामों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सरकार उन्हें बड़े कारोबार में आगे बढ़ाना चाहती है। इसके लिए सरकार 100 एकड़ जमीन देने को तैयार है, जहां महिलाएं राइस मिल, गोदाम और लॉजिस्टिक पार्क बना सकेंगी। (Big Announcements For Womens in Telangana) सरकार “महिला शक्ति सुपर बाजार” भी शुरू करेगी, जो डी मार्ट और बिग बाजार जैसे बड़े स्टोर से मुकाबला करेंगे। इन बाजारों में किसानों के उत्पाद और रोजमर्रा का सामान बेचा जाएगा।

सोलर प्लांट और पेट्रोल पंप में भी भागीदारी

सरकार महिलाओं के समूहों के जरिए 1000 मेगावाट सोलर पावर प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। साथ ही महिलाओं को पेट्रोल पंप कारोबार में भी शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नई “इंदिरम्मा साड़ियां” भी लॉन्च कीं। उन्होंने कहा कि इस बार तोता-हरे रंग की नई डिजाइन वाली साड़ियां महिलाओं को दी जाएंगी। सीएम ने महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि जहां बड़े कारोबारी करोड़ों का कर्ज लेकर भाग जाते हैं, वहीं महिला समूह ईमानदारी से हर रुपये का भुगतान कर रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार

फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल

केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया

सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown