करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत
Modified Date: July 11, 2023 / 03:02 pm IST
Published Date: July 11, 2023 3:02 pm IST

नोएडा (उप्र) 11 जुलाई (भाषा) नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के म्यू -सेक्टर में एक मकान में काम करने के दौरान बिजली का करंट लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि म्यू सेक्टर में मोहित भाटी के मकान पर अवधेश कुमार अपने एक एक साथी बिजली का काम कर रहा था और उसी दौरान जब वह ‘ड्रिल मशीन ’ से दीवार में छेद कर रहा था तभी मशीन में करंट आ गया एवं उसे करंट लग गया।

उपाध्याय के अनुसार अवधेश को उसके साथी ने बचाना चाहा तो उसे भी बिजली का झटका लग गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अवधेश की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

उधर, बिसरख थानाक्षेत्र क्षेत्र में भी जाहिद नामक एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया और इस घटना में उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं मनीषा राजकुमार


लेखक के बारे में