मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में हथिनी मृत पाई गई
मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में हथिनी मृत पाई गई
उदगमंडलम (तमिलनाडु), 27 जुलाई (भाषा) नीलगिरि जिले के मुदुमलाई बाघ अभयारण्य के थेप्पाकाडु वन रेंज में शनिवार को एक हथिनी मृत पाई गई। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
थेप्पाकाडु क्षेत्र में गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मियों की एक टीम को शनिवार को हथिनी का शव मिला। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
भाषा संतोष शोभना
शोभना

Facebook


