नहीं रहे पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया, लंबे समय से थे बीमार

नहीं रहे पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया, लंबे समय से थे बीमार

नहीं रहे पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया, लंबे समय से थे बीमार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 25, 2020 1:48 pm IST

अहमदाबाद: प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार, गायक और पूर्व सांसद महेश कनोडिया का लंबी बीमारी के बाद रविवार को गांधीनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 83 वर्ष के थे।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कृत्य देखकर रो रही होगी पिता माधव राव की आत्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी ने साधा निशाना

उनके रिश्तेदार और भाजपा विधायक हितु कनोडिया ने कहा, “प्रख्यात गायक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने छोटे भाई और गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लेते थे।” उन्होंने कहा, “वह पिछले छह साल से लकवाग्रस्त थे। आज सुबह गांधीनगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।”

Read More: सलाखों के पीछे होंगे सीएम नीतीश कुमार, अगर बिहार में आई हमारी सरकार: LJP प्रमुख चीराग पासवान

हितु के पिता नरेश कनोडिया कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। महेश कनोडिया उत्तरी गुजरात के पाटण से तीन बार भाजपा के विधायक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनोडिया के निधन पर दुख जताया है।

Read More: पांच समुदायों के अल्पसंख्यक दर्जे को चुनौती देने वाली याचिकाओं के स्थानांतरण पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

उन्होंने ट्वीट किया, “महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।”

Read More: 7th pay commission, केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़कर मिलेगी सैलरी, इस दिन होगा DA पर फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"