महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
Modified Date: May 11, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: May 11, 2026 12:33 am IST

जयपुर, 10 मई (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 17.5 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।

कडैल गांव, पुष्कर में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई पहलें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही हैं, जिनमें शौचालय, रसोई गैस, नल से जल और लाभार्थियों के बैंक खातों में धन के प्रत्यक्ष अंतरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं “कृषि सखी”, “बैंक सखी” और “पशु सखी” जैसी भूमिकाएं निभा रही हैं, जो उनकी आर्थिक स्वतंत्रता में योगदान दे रही हैं।

शर्मा ने बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सीमा एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दी गई है और ब्याज दर घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दी गई है, ताकि महिलाएं उद्यमिता को आगे बढ़ा सकें।

महिला लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने पशुपालन और छोटे व्यवसायों जैसी गतिविधियों से घरेलू आय बढ़ाने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया और निरंतर सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाषा बाकोलिया

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में