सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 दहशतगर्द ढेर

Ads

सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 दहशतगर्द ढेर

  •  
  • Publish Date - June 7, 2017 / 04:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

 

पूर्वोतर राज्य नागालैंड में सेना के जवान और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है..राज्य के मोन में ये मुठभेड़ कई घंटों तक चली ..ताजा अपडेट के अनुसार सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है..इस मुठभेड़ में टेरिटोरियल आर्मी का जवान भी शहीद हो गया है.. आतंकियों से सामना करते हुए सेना के 3 जवान घायल हुए है..फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक के भी मारे जाने की खबर है..हाल के दिनों में उत्तरपूर्व की सीमा से लेकर कश्मीर तक आतंकी हलचलों में काफी इजाफा हुआ है..सेना के खुफिया विभाग की ओर से भी अलर्ट रहने की बात कही गई थी..जिसके बाद भारतीय सेना के जवान कड़ी चौकसी बरत रहे है.