ओडिशा के मलकानगिरी में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़

Ads

ओडिशा के मलकानगिरी में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 10:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मलकानगिरी, 16 जून (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कुलाबेड़ा जंगल में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ के जवान और जिला स्वयंसेवक बल के जवानों ने मैथिली पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में अभियान चलाया। तभी दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश खिलारी ने बताया, ‘‘कुलाबेड़ा गांव के पास तलाश अभियान चल रहा था, तभी माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पहले उनसे आत्मसमर्पण की अपील की और नहीं मानने पर जवाबी कार्रवाई की।’’ उन्होंने बताया कि हालांकि, माओवादी इलाके की अच्छी जानकारी होने का फायदा उठाकर भाग निकले।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद इन्सास राइफल सहित बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद घटनास्थल से बरामद किया गया है । इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिली है कि कई माओवादी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा