केबल ऑपरेटर से विवाद के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने की खुदकुशी

Ads

केबल ऑपरेटर से विवाद के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने की खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - September 17, 2020 / 02:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 17 सितंबर (भाषा) बाराबंकी शहर के मुंशीगंज मुहल्ले में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक शेष नारायण शुक्ल के पुत्र ने कथित रूप से टीवी का केबल कनेक्शन कटने को लेकर ऑपरेटर के साथ विवाद के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 1969 में रामनगर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे शेष नारायण शुक्ल के बेटे संजय शुक्ल (53) ने दोपहर में मुंशीगंज स्थित आवास पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी और पुत्र घर में ही थे।

परिजन ने बताया, ‘‘संजय ने दोपहर में टेलीविजन ऑन किया। कोई चैनल न आने पर उन्होंने केबल ऑपरेटर से बात की तो पता लगा कि उनका केबल कटा हुआ है। इससे वह नाराज हो गये और फोन पर ही केबल ऑपरेटर से उनका विवाद भी हुआ। इससे वह काफी नाराज थे। इसी बीच पत्नी ने उन्हें तबियत खराब होने का हवाला देकर चिल्लाने से मना किया जिसके बाद उन्होंने गुस्से में खुद को गोली मार ली।’’

अपर पुलिस अधीक्षक—उत्तरी आरएस गौतम और पुलिस क्षेत्राधिकारी—नगर सीमा यादव मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच पड़ताल जारी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं।

भाषा सं. सलीम अर्पणा

अर्पणा