राजस्थान में सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत

राजस्थान में सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत

राजस्थान में सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत
Modified Date: February 21, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: February 21, 2026 3:43 pm IST

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को एक एसयूवी एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गयी। हादसे में शामिल एसयूवी कथित तौर पर कांग्रेस के एक विधायक की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बासनी गणेश जी मंदिर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (55) के तौर पर हुई है जो मोटरसाइकिल से देवली की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अनुसार यह एसयूवी जयपुर से कोटा जा रही थी।

हिंडोली के थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव ने कहा, “हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -52 पर हुआ और बाबू मोहन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने शव को राजमार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया जिससे यातायात रुक गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल रंजन

रंजन


लेखक के बारे में