केरलम में व्यावसायिक उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित होगी

केरलम में व्यावसायिक उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित होगी

केरलम में व्यावसायिक उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित होगी
Modified Date: September 22, 2026 / 11:44 am IST
Published Date: September 22, 2026 11:44 am IST

कासरगोड (केरलम), 22 सितंबर (भाषा) केरलम के सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार बदलती जरूरतों के अनुरूप व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने के लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ समिति गठित करेगी।

मंत्री ने कहा कि व्यावसायिक उच्च माध्यमिक क्षेत्र में शुरू किए गए कई पाठ्यक्रम अब पुराने हो चुके हैं, इसलिए बदलते समय के अनुरूप इस क्षेत्र को मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने यहां एक व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की आधारशिला रखने और ‘डिजिटल स्क्वायर लैब’ का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार ने व्यावसायिक उच्च माध्यमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा में बड़े बदलाव हो रहे हैं और केरलम शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।’’

मंत्री ने कहा कि आज विद्यार्थियों को केवल राज्य के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के छात्रों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे आप खाड़ी देशों में काम करने जाएं या कहीं और, आपको दुनिया के हर हिस्से के लोग मिलेंगे। कुछ नौकरियां ऑनलाइन भी हो सकती हैं। केरलम के बच्चों के पास दुनियाभर के बच्चों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए जानकारी, ज्ञान और व्यावहारिक समझ होनी चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और विद्यार्थियों को ऐसी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए तैयार करना सरकार का उद्देश्य है।

भाषा गोला

गोला


लेखक के बारे में