केरल के कोल्लम में एक टीवी चैनल के कार्यालय पर विस्फोटक पदार्थ फेंका गया

Ads

केरल के कोल्लम में एक टीवी चैनल के कार्यालय पर विस्फोटक पदार्थ फेंका गया

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 03:29 PM IST

कोल्लम (केरल), पांच अप्रैल (भाषा) कोल्लम के एक टीवी चैनल के कार्यालय पर रविवार सुबह विस्फोटक पदार्थ फेंका गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इलाके और चैनल के कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्तियों को दोपहिया वाहन पर वहां पहुंचते हुए और उनमें से एक को इमारत पर जलती हुई बोतल फेंकते हुए देखा गया।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात करीब तीन बजे हुई, जब दो पत्रकार चैनल के कार्यालय में सो रहे थे और उन्हें पता नहीं चला कि क्या हुआ।

पुलिस ने बताया कि बाद में सुबह जब चैनल के साथ काम करने वाला एक चालक वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि इमारत की सीढ़ियों का एक पायदान जला हुआ था और वहां बोतल के टुकड़े पड़े हुए थे।

इसके बाद, उसने कार्यालय में मौजूद पत्रकारों को सूचित किया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि पत्रकारों और चालक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बोतल के अंदर क्या था।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप