ईरान युद्ध लाखों लोगों तक भोजन, दवा की पहुंच बाधित कर रहा: सहायता समूहों की चेतावनी

Ads

ईरान युद्ध लाखों लोगों तक भोजन, दवा की पहुंच बाधित कर रहा: सहायता समूहों की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 08:34 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 08:34 PM IST

तेल अवीव, पांच अप्रैल (एपी) सहायता समूहों ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने दुनिया भर में लाखों जरूरतमंद लोगों तक भोजन और दवा पहुंचाने के उनके प्रयासों को पूरी तरह से बाधित कर दिया है, और यदि हिंसा जारी रहती है तो पीड़ा और भी बढ़ जाएगी।

इस संघर्ष ने न केवल महत्वपूर्ण नौवहन मार्गों को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया है, बल्कि इसने सहायता समूहों की आपूर्ति श्रृंखलाओं को भी बाधित कर दिया है, जिससे उन्हें अधिक महंगे और समय लेने वाले मार्गों का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख जल मार्ग लगभग पूरी तरह से बंद हो गए हैं और दुबई, दोहा और अबू धाबी जैसे रणनीतिक केंद्रों से आने वाले जल मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। ईंधन और बीमा दरों में वृद्धि के कारण परिवहन लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका अर्थ है कि उतने ही खर्च पर कम आपूर्ति होगी।

विश्व खाद्य कार्यक्रम का कहना है कि उसके पास हजारों मीट्रिक टन भोजन सामग्री परिवहन मार्ग में फंसी है। इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी के पास युद्धग्रस्त सूडान के लिए 1,30,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य की दवाएं दुबई में फंसी हुई हैं और सोमालिया में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए खाद्य सामग्री की लगभग 670 पेटियां भारत में फंसी हुई हैं।

विदेशी सहायता में अमेरिका द्वारा की गई भारी कटौती पहले ही कई सहायता समूहों को पंगु कर चुका है।

एपी प्रशांत सुभाष

सुभाष