Reported By: Apurva Pathak
,Armoured Vehicles Ayodhya News / Image Source : SCREENGRAB
अयोध्या : Armoured Vehicles Ayodhya News उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब देश की सुरक्षा एजेंसियों की बख्तरबंद गाड़ियों का एक विशाल काफिला रामनगरी पहुँचा। असम और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में ड्यूटी के लिए जा रहे सुरक्षा बलों के जवानों ने चुनावी रणक्षेत्र की ओर कूच करने से पहले अयोध्या धाम में रुककर भगवान श्री रामलला के दर्शन किए और जीत और सुरक्षा का आशीर्वाद लिया।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों की ये बख्तरबंद गाड़ियाँ चुनाव ड्यूटी के लिए असम और पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो रही थीं। रास्ते में सुरक्षा कर्मियों ने अयोध्या धाम में रुकने का निर्णय लिया। Ayodhya News निषाद राज चौराहे के पास जब बड़ी संख्या में एक साथ ये बख्तरबंद गाड़ियाँ खड़ी हुईं, तो स्थानीय लोगों के बीच यह कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया।
Video of the day : Armored vehicles carrying security personnel for the West Bengal, Assam elections reached Ayodhya. The deployed staff offered prayers at the Ram Temple before heading to their election duty postings. pic.twitter.com/YJzxKfuCUm
— Mr Sinha (@Mrsinha) April 5, 2026
वाहनों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पूरी श्रद्धा के साथ राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जवानों का कहना था कि देश की सेवा और चुनावी ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले वे प्रभु राम का आशीर्वाद लेना चाहते थे। दर्शन के पश्चात, सुरक्षा बलों का यह काफिला अपने गंतव्य राज्यों की ओर रवाना हो गया। फिलहाल, यह काफिला चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ चुका है।
VIDEO | Ayodhya: Security forces heading for Assam and West Bengal poll duty offer prayers in Ayodhya; armoured convoy draws attention in Ram Nagri. pic.twitter.com/ABNlqFfrUl
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2026