Fake Sensodyne Toothpaste Factory: क्या आप भी करते हैं Sensodyne टूथपेस्ट का इस्तेमाल? हो जाए सावधान, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ads

Fake Sensodyne Toothpaste Factory: दिल्ली पुलिस ने कंझावला इलाके में चल रही एक नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 07:12 PM IST

Fake Sensodyne Toothpaste Factory/Image Credit: X Handle

Fake Sensodyne Toothpaste Factory: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कंझावला इलाके में चल रही एक नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को एक टीम ने (Fake Sensodyne Toothpaste Factory) महावीर विहार स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकेजिंग सामग्री, मशीनें, ब्रांड का नाम लिखी हुई चिपकने वाली टेप, गोंद, हीटिंग गन और कच्चा माल जब्त किया।

लाखों रुपए का सामान जब्त

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब्त किए गए सामान की कीमत कई लाख रुपए थी और इसे बनाने की अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था।” अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान छह मजदूरों को एक जाने-माने टूथपेस्ट ब्रांड की ट्यूबों में स्थानीय रूप से तैयार किया गया पेस्ट भरते हुए देखा गया।

मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह यूनिट रोहिणी के रहने वाले हरि ओम मिश्रा नाम के एक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही थी। (Fake Sensodyne Toothpaste Factory)  उन्होंने बताया कि 58 वर्षीय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह किराए की जगह से बिना किसी लाइसेंस, बिल या अधिकृत दस्तावेजों के यह काम कर रहा था।

नकली टूथपेस्ट के साथ पैकिंग सामान बरामद

Fake Sensodyne Toothpaste Factory: मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि,उन्होंने लगभग 1800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूबों के साथ-साथ 10000 से अधिक खाली ट्यूब और 1200 से अधिक पैक की हुई ट्यूबें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि ड्रमों में भरकर रखा गया लगभग 130 किलोग्राम नीला पेस्ट भी जब्त किया गया है। (Fake Sensodyne Toothpaste Factory)  इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-