ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, 2 महीने में 7 करोड़ फर्जी खाते किए गए बंद
ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, 2 महीने में 7 करोड़ फर्जी खाते किए गए बंद
नई दिल्ली। सोशल मीडिया का बढ़ता दुरूपयोग को रोकने के लिए ट्विटर ने मई और जून माह में एक खास अभियान चलाया था। जिसके तहत उन अकॉउंट पर खास नज़र रखी गई जो ट्विटर पर अपनी फेक आईडी बना कर लोगों को ट्रोल करते थे या फिर किसी गलत जानकारी या अफवाह को बहुत अधिक वायलर करने में लगे रहते थे।
इस अभियान के तहत महज दो महीने में ट्विटर ने करीब सात करोड़ ऐसे खातों को पॉइंट आउट किया जो इस तरह का काम करते थे।और इन खातों को ट्विटर ने वार्निग देने के बाद तत्काल बंद भी कर दिया।

बता दें की भारत में भी दिन प्रतिदिन सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ता जा रहा है।पहले जहां सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम चलन में था वहीं अब ट्विटर यूजर्स की भी तादाद बढ़ती जा रही है।
आज भारत में ट्विटर के लगभग 3.04 करोड़ यूजर हैं।इन बढ़ती यूजर्स संख्या के साथ साथ ट्विटर में फेक आई डी और ट्रोल करने वाले भी एक्टिव हो गए हैं। जिन्हे रोकने के लिए ट्विटर ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किये है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


