Falta Assembly Election Results: ममता के बाद अब अभिषेक के गढ़ में भी खिला कमल, फलता में भाजपा उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, जानिए क्या रहा TMC का हाल

ममता के बाद अब अभिषेक के गढ़ में भी खिला कमल, फलता में भाजपा उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, Falta Assembly Election Results:

Falta Assembly Election Results: ममता के बाद अब अभिषेक के गढ़ में भी खिला कमल, फलता में भाजपा उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, जानिए क्या रहा TMC का हाल
Modified Date: May 25, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: May 24, 2026 6:41 pm IST

कोलकाताः Falta Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के आज नतीजे आ गए हैं। इसमें बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्हें 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले। जबकि CPM उम्मीदवार शंभु नाथ कुर्मी को 40 हजार 645 वोट मिले। इस तरह पांडा ने उन्हें 1 लाख 9 हजार 21 वोटों से मात दी है। यह सीट पर टीएमसी के पास थी और इसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक का गढ़ माना जाता है।

टीएमसी को 220 से 230 सीटें मिलनी चाहिए थीं- ममता

4 मई को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने आज फेसबुक पर लाइव आकर अपनी बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा नतीजे घोषित होने के बाद ममता सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आईं। इस बार तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी को 220 से 230 सीटें मिलनी चाहिए थीं, लेकिन नतीजे पलट गए। ममता ने कहा, क्या ये वाकई चुनाव हैं? या फिर ये सिर्फ एक नाटक? चुनाव आयोग ने डेटा हैक कर लिया है। मुझे और मेरे एजेंट को बाहर निकाल दिया गया था। जीतने का मौका हाथ से निकल गया। पासा कम से कम 150 सीटों से उलट गया। हमें 220 से 230 सीटें मिल सकती थीं। इसमें जनता की कोई गलती नहीं है।कोई भी राज्य इस तरह नहीं चल सकता।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।