नहीं रहे ओपी शर्मा, भारत में खत्म हुआ ‘जादूगरी’ के एक अध्याय का सफर
नहीं रहे ओपी शर्मा, भारत में खत्म हुआ 'जादूगरी' के एक अध्याय का सफर famous Magician OP Sharma Passes away :
Magician OP Sharma Passes away
कानपुर, उत्तरप्रदेश। Magician OP Sharma Passes away : देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन हो गया। शर्मा कानपुर शहर के बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे। शर्मा के निधन के साथ ही भारत में ‘जादूगरी’ के एक अध्याय के सफर का हमेशा के लिए अंत हो गया। दुखद खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें : ICC T20 World Cup 2022: इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी कोहली और शर्मा की नजर, रच सकते हैं नया कीर्तिमान
Magician OP Sharma Passes away : बता दें कि जादूगर ओपी शर्मा कोरोना के जानलेवा वायरस को हरा कर जिंदगी की जंग जीतने के बाद घर लौट आए थे। लेकिन इस बार कुदरत को कुछ अलग ही मंजूर था और आज निधन की खबर सामने आ गई। उल्लेखनीय है कि जादूगर ओपी शर्मा अपने मैजिक से लोगों को हमेशा हैरान कर देते थे।
यह भी पढ़ें : पीईटी की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के ‘सॉल्वर’ व अभ्यर्थियों समेत 11 गिरफ्तार
Magician OP Sharma Passes away : उनके शो के टिकट हाथोंहाथ बिक जाते थे। उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाजवाजी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का टिकट भी दिया था। शर्मा के परिवार में तीन बेटों प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा को छोड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें : अचानक अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 लोगों की गई जान, दर्जनों हुए घायल
डिप्टी सीएम ने जताया शोक
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। वहीं उनके जादू का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों के सिर पर चढ़कर बोलता था।

Facebook


