फरीदाबाद : पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को पकड़ा

Ads

फरीदाबाद : पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को पकड़ा

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 12:32 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 12:32 PM IST

फरीदाबाद, 16 सितंबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली निवासी दोनों अपराधी सोनू व राहुल गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा बीपीटीपी और अपराध शाखा सेक्टर-85 की संयुक्त टीमों की देर रात करीब तीन बजे मवई में नहर के पास अपराधियों से मुठभेड़ हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सोनू और राहुल काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे। नहर के पास पुलिस टीम को देखकर उन्होंने बाइक मोड़ ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।”

अधिकारी ने बताया, “पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि मौके से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सोनू और राहुल दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा