लखीमपुर खीरी में बाघ या तेंदुए के हमले में किसान की मौत

Ads

लखीमपुर खीरी में बाघ या तेंदुए के हमले में किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 10:31 PM IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को खेत में काम कर रहे 60 वर्षीय किसान की बाघ या तेंदुए के हमले में मौत हो गई।

दुधवा बफर जोन के उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने कहा कि मृतक की पहचान रामदीन के रूप में हुई है जो भीरा पुलिस थाना अंतर्गत रामनगर कलां गांव का निवासी था।

उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि हमलावर पशु बाघ था या तेंदुआ।

उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना मिलते हुए मझगैन रेंज के रेंज अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब