हरियाणा-दिल्ली सीमा पर भारी संख्या में पहुंचे किसान, पन्नू 14 को करेंगे भूख हड़ताल
हरियाणा-दिल्ली सीमा पर भारी संख्या में पहुंचे किसान, पन्नू 14 को करेंगे भूख हड़ताल
सोनीपत, 13 दिसंबर ( भाष) कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान रविवार को लगातार 18 वें दिन दिल्ली से लगती तमाम सीमाओं पर जमे रहे। इस बीच, संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू ने सिंघु बॉर्डर पर 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है।
पढ़ें- सीएम बघेल ने विधायक प्रीतम राम के बेटे की शादी में …
सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं ने आज संवाददाता सम्मेलन कर स्पष्ट किया कि भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के भानु प्रताप जिन्होंने प्रदर्शन वापस लेने की बात कही है वह किसान मोर्चा से नहीं जुड़े हैं।
पढ़ें- पियानो बजाती रही 9 साल की सौम्या, डॉक्टर्स ने ब्रेन…
किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि भानु गुट उनके साथ कभी प्रदर्शन में साथ नहीं था और जो फैसले यहां से होंगे किसान आंदोलन के लिए वही मान्य होंगे। किसानों के प्रदर्शन के बीच आज सिंघु बॉर्डर पर तनाव उस समय बढ़ गया जब प्रदर्शन स्थल पर जगह नहीं होने के कारण कुछ किसानों ने 30-40 मीटर आगे की जगह का घेराव किया, हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया है। इस दौरान कुछ किसान जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी गिरफ्तार, डेयरी घोटाले…
इस बीच, सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है और यहां उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि मैं शनिवार रात को यहां पहुंचा हूं, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से और भी किसान यहां आ रहे हैं। प्रदर्शनकारी के मुताबिक 16 दिसंबर तक सिंघु बॉर्डर पर 500 और ट्रॉलियों के आने की उम्मीद है।
पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को रहेंगे कच्छ दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
बता दें संयुक्त किसान मोर्चे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को किसान संगठन के बड़े नेता जिस भी नाके पर हैं वहां एक दिन का उपवास रखेंगे। सिंघु बॉर्डर पर जो फ़ैसला होगा वही आगे इस आंदोलन में मान्य होगा। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी अब 19 तारीख़ से अनशन पर नहीं बैठेंगे। किसान संगठनों की अपील पर गुरनाम सिंह चढूनी मान गए हैं। गुरनाम सिंह ने 19 तारीख़ से अनशन करने की घोषणा की थी।

Facebook


