लखीमपुर खीरी में नशे की हालत में पिता ने बेटे की हत्या की

Ads

लखीमपुर खीरी में नशे की हालत में पिता ने बेटे की हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 08:55 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 08:55 PM IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 25 मई (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के भीरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद नशे की हालत में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करके अपने बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को भवानीपुर गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दयाराम जबकि मृतक की शिनाख्त मुनीश (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात पर पर्दा डालने के लिए शव को घर के अंदर रख दिया, लेकिन ग्रामीणों को किसी तरह मुनीश की मौत के बारे में पता चल गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की बहन ने हत्या के कई घंटे बाद रविवार शाम को पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश तिवारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए भीरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिवारी ने बताया कि पिता और बेटा दोनों ही नशे में थे।

उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार इससे पहले मुनीश ने किसी विवाद के चलते दयाराम पर हमला किया था।

भाषा सं. सलीम रवि कांत जोहेब

जोहेब