वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मृत्यु

Ads

वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मृत्यु

  •  
  • Publish Date - April 13, 2023 / 08:15 PM IST,
    Updated On - April 13, 2023 / 08:15 PM IST

महराजगंज (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सेमरा चंद्रौवली के पास बृहस्पतिवार को एक भार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) अनुज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर सेमरा चंद्रौवली के पास एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे इस घटना में उस पर सवार राम केवल (44) और उसके बेटे नितेश भारती (16) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन