पीएम मोदी को नवाजा गया अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से, कहा- पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं

पीएम मोदी को नवाजा गया अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से, कहा- पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं

पीएम मोदी को नवाजा गया अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से, कहा- पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 22, 2020 1:19 pm IST

नयी दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनका आभार जताया और कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार प्रदान किया। मोदी को, उनके नेतृत्व में भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

Read More: जनवरी-फरवरी में होने वाली CBSE बोर्ड की परीक्षाएं टली, जानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने Exam को लेकर क्या कहा?

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है जो भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की द्विपक्षीय सहमति में भी झलकता है।’’ उन्होंने संबंधों को और मजबूत करने के लिये अमेरिका और दोनों देशों में अन्य हितधारकों के साथ काम करते रहने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Read More: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह कोरोना संक्रमित, मालदीव से लौटी थी छुट्टी मनाकर

मोदी ने कहा, ‘‘21वीं शताब्दी में अप्रत्याशित चुनौतियां और अवसर भी हैं। भारत-अमेरिका संबंध अपने लोगों की अनोखी मजबूती की वृहद क्षमता का लाभ संपूर्ण मानवता के लिए वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में उठा सकते हैं।’’ अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से वाशिंगटन में यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया।

Read More: शाओमी कंपनी ने फ्री में भेजा Mi 10T Pro, तब जाकर शादी के लिए राजी हुआ युवक, विवाह के लिए रखी थी ये शर्त


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"