नोएडा (उप्र), 13 जून (भाषा) नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक छात्रावास में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाली महिला ने शनिवार दोपहर को इमारत की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नॉलेज पार्क-3 में स्थित एक महिला छात्रावास में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाली पारूल (19) ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली थी।
उन्होंने बताया कि पारूल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पारूल ने छह माह पूर्व सौरभ चौधरी के साथ प्रेम विवाह किया था।
गुप्ता ने बताया कि सौरभ और पारूल के बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं नेत्रपाल शफीक
शफीक