कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ads

कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत: Fierce collision of car and truck, five people of the same family died

  •  
  • Publish Date - January 9, 2023 / 05:28 AM IST,
    Updated On - January 9, 2023 / 08:20 AM IST

Five members of a family from Bijnor found dead in Kashmir

चंडीगढ़ : 5 people of same family died in a road accident : पंजाब के बटाला में रविवार की शाम कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

Read More : आज ये तीन राशि वाले जातक हो जाएंगे मालामाल, सदैव बनी रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा

थाना रंगर नांगल के प्रभारी निरीक्षक गुरविंदर सिंह ने कहा, ‘‘कार में छह लोग सवार थे। वे बटाला से चहलकलां जा रहे थे, जो जालंधर रोड पर बटाला से लगभग सात किलोमीटर दूर है। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में तीन साल की बच्ची समेत कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि हादसे में 13 वर्षीय लड़का घायल हो गया, जिसे बटाला सिविल अस्पताल से अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

Also Read: Agriculture tips