फिल्मी जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का निधन, कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
फिल्मी जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का निधन, Film actor Harish Pangan passed away, breathed his last at the age of 48
Actor Harish Pangan passed away
कोच्चि : Actor Harish Pangan passed away मलयालम फिल्म अभिनेता हरीश पेंगन का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पेंगन को ‘महेशिंते प्रथिकारम’ और ‘शेफीकिन्ते संतोषम’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
Read More : बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जातकों को होगी धन-दौलत की प्राप्ति, हो जाएंगे जल्दी मालामाल
Actor Harish Pangan passed away सूत्रों ने कहा कि 48 वर्षीय अभिनेता ने अपराह्न 3.14 बजे अंतिम सांस ली। उनका अस्पताल में यकृत संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा रहा था। पेंगन को पिछले महीने पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें यकृत की बीमारी के बारे में पता चला था। अभिनेता का परिवार और उनके दोस्त यकृत प्रतिरोपण के लिए धन जुटा रहे थे, इसी बीच उनका निधन हो गया।
एर्नाकुलम जिले के अलुवा के पास एक गांव से ताल्लुक रखने वाले पेंगन ने ‘जन ई मन’, ‘जया जया जया जया है’ और ‘मिननल मुराली’ जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केरल के फिल्म कर्मचारी संघ (एफईएफकेए) और निदेशक संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Facebook


