केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, लगभग नौ लाख नाम हटाए गए

Ads

केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, लगभग नौ लाख नाम हटाए गए

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 06:49 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी (भाषा) मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग ने शनिवार को केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की, जिसमें से लगभग नौ लाख नाम हटा दिए गए हैं।

राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या अब 2.69 करोड़ से अधिक है।

भारत निर्वाचन आयोग ने वेबसाइट का एक लिंक भी साझा किया है, जिससे जनता अद्यतन सूची में अपना नाम देख सकती है।

निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में जारी आंकड़ों के अनुसार, संशोधित मतदाता सूची में 2,69,53,644 मतदाता हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह संख्या 2,78,50,855 थी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद 8,97,211 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि संशोधित सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,31,26,048, महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,27,319 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 277 है।

ट्रांसजेंडर मतदाताओं में सबसे अधिक संख्या (15) तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में है।

अद्यतन मतदाता सूची में विदेशों में रह रहे मतदाताओं की संख्या 2,23,558 है, जबकि सशस्त्र बलों में सेवारत मतदाताओं की संख्या 54,110 है।

ईसीआई अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 36.88 लाख मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 53,229 को अंतिम सूची से बाहर कर दिया गया था।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि अंतिम सूची जारी होने के बाद असंतुष्ट मतदाता अपना नाम शामिल करवाने या हटवाने के लिए आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

अंतिम सूची सत्यापन के लिए राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

भाषा

शुभम माधव

माधव