जीएसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

जीएसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

जीएसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार
Modified Date: February 28, 2026 / 01:10 am IST
Published Date: February 28, 2026 1:10 am IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) कर अधिकारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फिनो पेमेंट्स बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद, एक विशेष बोर्ड बैठक बुलाई गई जिसमें बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी केतन मर्चेंट को संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया ताकि वे दैनिक कार्यों का संचालन और देखरेख कर सकें।

बैंक ने बताया कि गुप्ता को ‘सीजीएसटी और एसजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(ए) और 132(1)(आई) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।’

बैंक ने बताया कि यह जांच बैंक के जीएसटी अनुपालन से संबंधित नहीं है बल्कि इसका संबंध बैंक के व्यापारिक साझेदारों से है।

भाषा

राखी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में