होली से पहले कोतवाली के मालखाने से 1400 पेटी शराब गायब, प्रभारी और मुंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
होली से पहले कोतवाली के मालखाने से 1400 पेटी शराब गायब, प्रभारी और मुंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एटा (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च (भाषा) एटा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में हाल में अवैध रूप से ले जाये जाते वक्त पकड़ी गयी 30 लाख रुपये कीमत की 1,400 पेटी शराब के कोतवाली परिसर के मालखाने से गायब होने के मामले में रविवार को कोतवाली प्रभारी और मुंशी के खिलाफ उन्हीं के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
read more: तमिलनाडु चुनाव : रायपुरम सीट वापस पाना द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई
जिलाधिकारी विभा चहल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली देहात का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां कई गड़बड़ियां पायी गयी थीं। जांच करने पर पता चला कि रिपोर्ट में भेजे गये शस्त्रों की संख्या दरअसल, भेजी गयी सूची में लिखी गयी संख्या से काफी कम थी। साथ ही थाने पर अन्य चीजों की भी जांच की गयी तो पता चला कि मालखाने से 30 लाख रुपये मूल्य की शराब की 1,400 पेटियां कम थीं।
read more: पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले, कुल मामले 41,101…
उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी—अलीगंज विकास कुमार से करायी गयी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी इन्द्रेश कुमार और मालखाने के मुंशी रिशाल सिंह के विरुद्ध उन्हीं की तैनाती वाली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से थानाध्यक्ष और मुंशी थाने से गायब हैं।
read more: विधायक पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्श…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कोतवाली प्रभारी और मुंशी को निलम्बित कर दिया गया है। दोनों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, मगर वे नहीं आये। इस बीच, थाने के सूत्रों के मुताबिक मालखाने से लाखों रुपये की शराब गायब होने का मामला तूल पकड़ने पर कोतवाली के रोजनामचे में यह तज़किरा किया गया था कि वह 1,400 पेटी शराब की बोलतें चूहों ने कुतर डाली हैं। इस पर भी काफी सवाल उठे थे।

Facebook


