ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ प्राथमिकी

ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ प्राथमिकी

ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ प्राथमिकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: January 27, 2021 12:04 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के सिलसिले में किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया है और हिंसा के सिलसिले में अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की हैं। हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

टिकैत ने उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसी भी किसान नेता के खिलाफ प्राथमिकी देश के किसानों के खिलाफ प्राथमिकी है।

गौरतलब है कि ट्रैक्टर परेड, जिसका मकसद किसानों की मांगों को रेखांकित करना था, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई। हजारों की संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी अवरोधकों को तोड़ते हुए लाल किला पहुंच गए और उसकी प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया, जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है।

भाषा देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में