पार्टी के टिकट के लिए पैसे की मांग को लेकर प्राथमिकी दर्ज: सूत्र

Ads

पार्टी के टिकट के लिए पैसे की मांग को लेकर प्राथमिकी दर्ज: सूत्र

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 06:10 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 06:10 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी से टिकट दिलवाने के बदले पैसे की मांग करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चुनाव में पार्टी का टिकट देने के लिए पैसे की मांग के आरोपों के बाद कांग्रेस से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग की थी, लेकिन उससे इसके लिए मोटी रकम मांगी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल