नासिक, 27 मार्च (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता सुषमा अंधारे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं को कमजोर करने के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अशोक खरात मामले की जांच को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए।
नासिक जिले के स्वयंभू बाबा खरात को इस सप्ताह की शुरुआत में दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आध्यात्मिक या तांत्रिक प्रथाओं और अनुष्ठानों की आड़ में कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।
खरात से कई राज्य के राजनेता मिलने आते थे।
अंधारे ने यहां नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक और विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रमुख तेजस्वी सतपुते से मुलाकात की और मांग की कि खरात मामले की जांच कर रही एसआईटी को पूर्व मंत्री दीपक केसरकर और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चकणकर की भी जांच करनी चाहिए।
भाषा
यासिर संतोष
संतोष