लॉक डाउन के दौरान महाबलेश्वर में घूमते पाए गए DHLF के प्रमोटर क​पिल वधावन और उनके परिवार के 22 लोग, मामला दर्ज

लॉक डाउन के दौरान महाबलेश्वर में घूमते पाए गए DHLF के प्रमोटर क​पिल वधावन और उनके परिवार के 22 लोग, मामला दर्ज

लॉक डाउन के दौरान महाबलेश्वर में घूमते पाए गए DHLF के प्रमोटर क​पिल वधावन और उनके परिवार के 22 लोग, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 10, 2020 10:42 am IST

महाबलेश्वर: लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में महाबलेश्वर पुलिस ने डीएचएलएफ के प्रमोटर कपिल वधावन सहित कंपनी और ​परिवार के 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि ये सभी लोग लॉक डाउन के दौरान महाबलेश्वर में घूमते पाए गए हैं। मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने की पत्रकारों से चर्चा, बोले ‘लाॅकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ लेंगे’

मिली जानकारी के अनुसार डीएचएलएफ के प्रमोटर कपिल वधावन, उनके ​परिवार के सदस्य और कंपनी के कुल 22 लोग महाबलेश्वर में शुक्रवार को घूमते पाए गए हैं। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस ने सभी को तत्काल हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, सीआरपीसी की धारा 144 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।

Read More: प्रदेश में 8 नए मरीज मिलने के बाद हरकत में आया प्रशासन, मरकज से लौटे लोगों के इलाकों में होगी कलस्टर सैंपलिंग

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, हालात अब काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। वहीं, सरकार अब लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। लॉक डाउन आगे बढ़ाने के लिए सरकार राज्य की सरकारों से राय ले रही है। वहीं, कोरोना के साइकिल को तोड़ने के लिए सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Read More: मध्य प्रदेश में साढ़े चार सौ के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 18 जिले प्रभावित.. 46 हॉटस्पॉट पूरी तरह सील


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"