दिल्ली में एक कारखाने में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Ads

दिल्ली में एक कारखाने में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - January 3, 2024 / 08:42 AM IST,
    Updated On - January 3, 2024 / 08:42 AM IST

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 25 गाड़ियों को भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें देर रात एक बजकर करीब 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

भाषा अभिषेक शोभना

शोभना